ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Ghatshila Suicide : कर्ज में डूबे युवक ने चुना मौत का रास्‍ता, ट्रेन के नीचे आकर दी जान 

Ghatshila : अत्यधिक कर्ज में डूबे टुमांगडुंगरी निवासी युवक सुमन कुमार बेहरा (25 वर्ष) ने गुरुवार की सुबह मउभंडार ओपी क्षेत्र अंतगर्त कुतलूडीह रेलवे फाटक के समीप ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर रेल पुलिस और समाजसेवी कालीराम शर्मा मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

प्रारंभिक जांच में मृतक की पत्नी नामिता बेहरा ने बताया कि सुमन काफी कर्ज हो जाने के चलते पिछले तीन-चार दिनों से काफी मानसिक तनाव में थे. तनाव की वजह से हमेशा पारिवार‍िक विवाद होता रहता था. वह हमेशा समझाती थी कि कर्ज चुकता कर दिया जायेगा, लेकिन इसको लेकर वह हमेशा तनाव में रहते थे. इससे पहले गुरुवार की सुबह कुतलूडीह फाटक के समीप रेलवे लाइन पर शव पड़ा देख लोगों ने अज्ञात समझकर पुलिस को मामले की जानकारी दी. यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गयी जिसके बाद उसकी पहचाान सुमन कुमार बेहरा पिता निताई बेहरा टुमानडूंगरी बस्ती थाना घाटशिला के रूप में हुई.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : अखि‍लेश सिंह की राह बढ़ा राहुल, दोनों की पार‍िवार‍िक पृष्‍ठभूमि में है खास समानता, रहबर के घर से न‍िकला रहजन 

Related Articles

Back to top button