Lead NewsNationalNEWS

राहत की ओरः पेट्रोल व डीजल के दाम घटे, जानें- कितने-कितने की गिरावट हुई

New Delhi: डीजल के बाद पेट्रोल ने भी राहत का रुख किया हैं. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया है. पेट्रोल की 14 से 15 पैसे और डीजल की कीमत 15 से 16 पैसे घटी है. बेशक, इससे महंगाई की मार पर खास असर नहीं पड़ने वाला है, लेकिन राहत की उम्मीद बंधी है. अब भी देश के राज्यों पेट्रोल की कीमत सौ रुपये से ऊपर है.

इसे भी पढ़ेंःविवादों के बवंडर से उबरा देवघर एम्स, आज से ओपीडी सेवा शुरू, कुछ देर में विधिवत उद्घाटन

आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.49 रुपये जबकि डीजल का दाम 88.92 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.52 रुपये व डीजल की कीमत 96.48 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.82 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.98 रुपये लीटर है चेन्नई में भी पेट्रोल 99.20 रुपये लीटर है तो डीजल 93.52 रुपये लीटर है.

इसे भी पढ़ेंःवैकेंसीः JUIDCO को है एकाउंटेंट, प्रोजेक्ट मैनेजर की जरूरत, जारी किया विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले 38 दिनों में यह दूसरी बार है जब पेट्रोल की कीमत में कमी आई है. अच्छी बात यह रही कि इस दौरान एक बार भी पेट्रोल महंगा नहीं हुआ. इससे पहले पेट्रोल की कीमत में लगातार वृद्धि जारी रही थी. एक के एक राज्यों में कीमत सौ को पार कर गया है. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह में डीजल के दाम 5वीं बार कम हुए हैं. मालूम हो कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है. देश में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में है.

Related Articles

Back to top button