DeogharJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

विवादों के बवंडर से उबरा देवघर एम्स, आज से ओपीडी सेवा शुरू, कुछ देर में विधिवत उद्घाटन

Deoghar: देवघर एम्स आखिरकार विवादों के बवंडर से उबर गया है. आज से ओपीडी सेवा शुरू हो जाने की पूरी उम्मीद है. कुछ देर बाद ही ओपीडी भवन में सेवा का शुभारंभ हो रहा है. सुबह दस बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. वर्चुअल उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद निशिकांत दुबे, पीएन सिंह, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, विधायक नारायण दास के अलावा एम्स देवघर के अध्यक्ष प्रो (डॉ) एनके अरोड़ा, निदेशक प्रो (डॉ) सौरभ वार्षणेय, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री आदि शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: रांची छोड़ अन्य जिलों में कोरोना नियंत्रित, सोमवार को मिले 18 संक्रमितों में 12 रांची से

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओपीडी में फिलहाल 16 चिकित्सकों की टीम तैनात की जा रही है. उद्घाटन समारोह के मद्देनजर एम्स देवघर के निदेशक ने सभी लोगों से मंगलवार को सुबह 9:45 तक आनलाइन जुड़ने का आग्रह किया है. निदेशक ने दावा किया है कि उद्घाटन की सारी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है. इन्होंने बताया कि ओपीडी भवन के साथ ही रैन बसेरा का भी उद्घाटन किया जायेगा.

 

मालूम हो कि इससे पहले एम्स के उद्घाटन की तिथि तय की गई थी, लेकिन राजनीतिज्ञों के आपस में उलझ जाने के कराने की वजह से तिथि टाल दी गई थी. उद्घाटन समारोह को लेकर इस बार भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. पहली बार प्रकाशित आमंत्रण पत्र में स्थानीय विधायक नारायण दास का नाम नहीं था, इसका भाजपा ने पुरजोर विरोध किया. यहां तक की मुख्यमंत्री, उपायुक्त, एम्स के अधिकारी का पुतला दहन तक किया गया. विरोध के बाद आमंत्रण पत्र में सुधार कर विधायक का नाम जोड़ा गया. जिसके बाद विरोध खत्म हुआ.

Related Articles

Back to top button