
Mumbai : फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा इस वक्त जोरों पर है. आम से खास इस फिल्म को देखने की अपील कर रहा है. वहीं कोई इसे फ्री में दिखाने की बात कर रहा है तो कोई फिल्म देखने जानेवालों फ्री में थिएटर तक छोड़ रहा है.
इंटरनेट पर इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक फिल्म देखने आई महिलाओं से पैसे नहीं लेने की बात कहता है. चालक कहता है कि जो भी यह फिल्म देखने आएगा, किसी से भी वह पैसा नहीं लेगा. उसने यह भी कहा कि हर हिंदू को यह फिल्म देखनी चाहिए.
This rickshaw driver doesn’t charge money to anyone who comes to see #TheKasmirFiles in his rickshaw.
Also, there is a Congress govt in Rajasthan which has enforced curfew so that people don’t watch the truth.
pic.twitter.com/4iIvVhdSvK— Vishnu Vardhan Reddy (@SVishnuReddy) March 22, 2022
इसे भी पढ़ें : वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी नहीं देंगे इस्तीफा, नीतीश पर छोड़ा फैसला
क्या कहता है चालक
महिला सवारी चालक को पैसे लेने पर जोर डालते हुए कहती है-भैया पैसे ले लीजिए कश्मीर फाइल्स देखने आए हैं, फ्री में थोड़ी देखेंगे. इसपर वह कहता है, हम फ्री में छोड़ रहे हैं हम पैसे नहीं लेंगे. महिला टोकती है और कहती है भैया ऐसे नहीं आपने मेहनत की है. हम कश्मीर फाइल्स देखने आए हैं तो… रिक्शा चालक कहता है, दुनिया सबकुछ कर रही है और ये चीज होना चाहिए. देखना चाहिए सबको. हर हिंदू को देखना चाहिए.
महिला पूछती है, फिर जनसेवा करेंगे आप, पैसे नहीं लेंगे? रिक्शा चालक कहता है, हम जनसेवा करेंगे, पैसे नहीं लेंगे. जो ये फिल्म देखने आएंगे उनकी सेवा में हमने ये लगा दिया है.
इसे भी पढ़ें : शेखपुरा में ट्रेन की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत
भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने अपने ट्विटर खाता से साझा किया है. इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार पर ताना भी मारा. बीजेपी नेता ने लिखा- यह ऑटो रिक्शा चालक अपने रिक्शा में #TheKasmirFiles देखने आने वाले किसी से भी पैसे नहीं लेता है. साथ ही, राजस्थान में एक कांग्रेस सरकार है जिसने जनता को सच्चाई न देखने के लिए कर्फ्यू लागू किया है.
इसे भी पढ़ें : पटना सिटी में 49 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार




