Sports

विश्व कप : शमी ने रचा इतिहास, हैट्रिक लगाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने

Southampton : इस विश्व कप की पहली हैट्रिक लगाने वाले मोहम्मद शमी की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने अफगानिस्तान को 11 रन से हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम रख दिया.

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में हैट्रिक जीत दिलाने वाले मोहम्मद शमी क्रिकेट के महासमर में यह कारनामा करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के नौवें गेंदबाज बन गए.

शमी ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद नबी (52), चौथी पर आफताब आलम (0) और पांचवीं पर मुजीब उर रहमान (0) को आउट किया.

इसे भी पढ़ें- दर्द-ए-पारा शिक्षक: उधार पर चल रहा जुदिका का परिवार, तंगी ने सामाजिक सम्मान भी छीना

शमी विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने

शमी विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले दुनिया के नौवें और चेतन शर्मा के बाद भारत के दूसरे गेंदबाज बने. विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले गेंदबाजों की सूची इस प्रकार है.

  • चेतन शर्मा (1987)
  • सकलेन मुश्ताक (1999)
  • चमिंडा वास (2003)
  • ब्रेट ली (2003)
  • लसिथ मलिंगा (2007)
  • केमार रोच (2011)
  • लसिथ मलिंगा (2011)
  • स्टीव फिन (2015)
  • जेपी डुमिनी (2015)
  • मोहम्मद शमी (2019)

Related Articles

Back to top button