Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Srinagar : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार की सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. दक्षिण कश्मीर के दरमदोरा इलाके में यह मुठभेड़ हुई.
इसे भी पढ़ें- दर्द-ए-पारा शिक्षक: उधार पर चल रहा जुदिका का परिवार, तंगी ने सामाजिक सम्मान भी छीना
घेराबंदी के बाद हुई मुठभेड़
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया.
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान मौके पर छिपे आतंकवदियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है.
सुत्रों के मुताबिक कीगम इलाके में आतंकी ठिकाने को सुरक्षाबलों ने उड़ा दिया. वहीं इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है.
इसे भी पढ़ें- विश्व कप : शमी ने रचा इतिहास, हैट्रिक लगाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने
जून 6 तक सुरक्षाबलों ने 106 आतंकियों को किया ढेर
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों ने 2019 में 6 जून तक 100 से भी ज्यादा आतंकियों को ढेर किया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई मुताबिक 2019 में सुरक्षाबलों ने 106 आतंकियों को मार गिराया था, वहीं साल 2018 में 254 आतंकियों का खात्मा किया गया था.