JharkhandLead NewsRanchi

World Blood Donor Day : सीएम हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर झारखंड मंत्रालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे बढ़-चढ़कर रक्तदान करें. आपके रक्त से किसी को नई जिंदगी मिल सकती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए. लोग स्वैच्छिक रूप से रक्तदान के लिए आगे आएं, यह हम सभी को प्रयास करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने शिविर में रक्तदान करने वाले सेना तथा पुलिस के अधिकारियों तथा जवानों एवं अन्य पदाधिकारियों / कर्मियों से मिले और रक्तदान करने के लिए उनकी सराहना की.
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यूनियन बैंक सोशल फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस मिलिट्री अस्पताल, नामकुम को प्रदान किया. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : मानगो कुमरुम बस्ती तालाब को पुर्नजीवित करने की मांग तेज, लोगों ने किया पैदल मार्च

Related Articles

Back to top button