JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

रांची हिंसा : चौक-चौराहों पर उपद्रवियों की तस्वीरें लगनी शुरू

Ranchi: नुपूर शर्मा के बयान के विरोध में हिंसक प्रदर्शन में शामिल होनेवाले उपद्रवियों पर रांची पुलिस सख्त रुख अपना रही है. राजधानी में हुए प्रदर्शन में तोड़फोड़ कर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों के चेहरे सबके सामने होंगे. उपद्रव के दोषियों की तस्वीरें शहर के मुख्य चौक चौराहों पर लगाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शहीद चौक, कचहरी चौक, स्टेशन रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, लालपुर चौक, रातू रोड चौक सहित अन्य चौक चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएंगे ताकि दूसरों को इससे सबक मिले.

इसे भी पढ़ें : रांची हिंसा : राज्यपाल ने दिया सख्त निर्देश- चौक चौराहों पर लगायें उपद्रवियों की तस्वीरें

क्या है मामला

10 जून को रांची मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद के पास विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ बढ़ने लगे, तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. इसी बीच उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मंदिर पर भी पथराव कर दिया, फायरिंग भी की गयी. मेन रोड में उपद्रवियों ने तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया. कई घरों में पत्थर बरसाये, सड़क किनारे खड़े वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले. उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को हवाई फायरिग करनी पड़ी. मामले में दो दर्जन प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : मानगो कुमरुम बस्ती तालाब को पुर्नजीवित करने की मांग तेज, लोगों ने किया पैदल मार्च

Related Articles

Back to top button