GiridihJharkhand

गिरिडीह एसपी ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी समेत छह इंस्पेक्टर का किया तबादला

Giridih : गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने एसआइ और एएसआइ स्तर के पुलिस पदाधिकारियों के तबादले के बाद छह इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का भी तबादला कर दिया. मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम को मुफ्फसिल थाना से हटाते हुए पचंबा थाना का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. साथ ही सीसीएसआर का अतिरिक्त प्रभार दे दिया. वहीं अब मुफ्फसिल थाना का जिम्मा बेंगाबाद के पूर्व सर्किल इंस्पेक्टर कमलेश पासवान के हाथों सौंपा गया. जिन छह इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें सरिया के पूर्व सर्किल इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को बेंगाबाद का इंस्पेक्टर बनाया गया. पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत नवीन सिंह को सरिया का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया. सीसीएसआर के प्रभार के साथ पचंबा सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार को साइबर थाना का इंस्पेक्टर बनाया गया. जबकि पुलिस लाइन में ही प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर वीरेन्द्र टोप्पो को भी साइबर थाना में प्रतिनियुक्त किया गया. तबादले के बाद 24 घंटे के भीतर एसपी ने सभी इंस्पेक्टर को प्रभार देने का भी निर्देश जारी किया है.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह में एसपी ने 13 पुलिस अधिकारियों और थानेदारों का किया ट्रांसफर, कई हुए लाइन हाजिर

Related Articles

Back to top button