Bihar

जातीय जनगणना से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर हो काम- नीरज सिंह बबलू

Patna : जातीय जनगणना से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर काम होना चाहिए. यह बातें सोमवार को बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कही. उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर लिखित मांग रखने पर विचार कर सकती है’. बिहार को अभी जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है.

इसे लेकर मुख्यमंत्री को कानून लाना चाहिए’. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की उपयोगिता को सिरे से खारिज कर दिया है.

इसके बावजूद नीरज सिंह बबलू ने यह मांग की है. भाजपा इस मामले पर इसलिए आक्रामक हो रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातीय जनगणना की मांगकर केन्द्र की मोदी सरकार को असहज कर रहे हैं.

इसे भी पढे़ं:रांची में मिले ब्लैक फंगस के दो नये मरीज

जानकारों का कहना है कि एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद नीतीश के इस कदम ने मोदी सरकार को विपक्ष के निशाने पर ला दिया है. अब भाजपा, नीतीश की रणनीति का जवाब उन्हीं के अंदाज में देने की कोशिश कर रही है.

नीरज बबलू के साथ ही भाजपा के सभी नेता बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग कर, नीतीश कुमार को असहज करने की कोशिश कर रहे हैं.

इसे भी पढे़ं:20 सालों में 3 फीसदी आदिवासी भी नहीं बन सके हैं इंजीनियर

Related Articles

Back to top button