
Ranchi : सीएमपीडीआइ के ‘‘मयूरी हॉल’’ में ‘‘ब्रेक द बायस: जेंडर इक्वेलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमॉरो’’ थीम के साथ ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’’ मनाया गया. सीएमपीडीआइ के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार एवं कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्ष रूपाली गुप्ता ने संयुक्त रूप से समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर किया. मौके पर ‘‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता’’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन भी किया गया. इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि सीएमपीडीआइ के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में साइबर सेल क्राइम, रांची की उपाधीक्षक यशोधरा तथा एमटीआइ सेल, रांची की कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन विभाग) कामाक्षी रमन उपस्थित थीं.
मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने महिला मंच विप्स के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि लैंगिक समानता और रूढ़िवादिता को तोड़ कर ‘‘टिकाऊ कल’’ के मार्ग को प्रशस्तीकरण पर जोर दिया. मौके पर उन्होंने कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल द्वारा दिये गये संदेश से सभी को अवगत कराया.
इसे भी पढ़ें :यूक्रेन का दावा, मारियोपोल में रूस ने 3 लाख आम नागरिकों को बनाकर रखा है बंधक
मौके पर कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा रूपाली गुप्ता ने महिलाओं के अधिकारों, उनके कार्य और क्षमताओं के लिए मान्यता प्रदान करने पर जोर दिया.
विशिष्ट अतिथि यशोधरा ने कहा कि महिला दिवस समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर/प्रसार करने और उत्सव मनाने का दिन है. घरों में महिलाओं की भूमिका को पहचानने का भी है जिससे हम नेतृत्व गुण और प्रबंधन क्षमता सीख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम में फिर से ले सकेंगे बैडमिंटन, राइफल शूटिंग, टेनिस और स्वीमिंग पूल का मजा
उन्होंने समाज में मौजूद रूढ़ीवाद और लिंग पूर्वाग्रह को तोड़ने पर बल दिया. विशिष्ट अतिथि कामाक्षी रमन ने कहा कि पुरुषों और महिलाओं को एक-दूसरे के पूरक होना चाहिए.
इस अवसर पर सीएमपीडीआइ के निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) आरएन झा, सीमा झा, नीरजा गोमास्ता, संगीता राणा, सीएमपीडीआइ के पूर्व निदेशक एके राणा, महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) सुनीता मेहता, विभागाध्यक्ष (सी0सी0 लैब) जेबा इमाम, महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्षगण तथा विप्स, सीएमपीडीआइ शाखा और कस्तूरी महिला सभा की सदस्या उपस्थित थीं.
इसे भी पढ़ें :रिजल्ट से पहले ही गोवा में जोड़तोड़ शुरू, कांग्रेस ने AAP-तृणमूल को दिए गठबंधन के संकेत, बीजेपी भी लगी बहुमत के जुगाड़ में




