Lead NewsNational

रिजल्ट से पहले ही गोवा में जोड़तोड़ शुरू, कांग्रेस ने AAP-तृणमूल को दिए गठबंधन के संकेत, बीजेपी भी लगी बहुमत के जुगाड़ में

सीएम प्रमोद सावंत ने पीएम मोदी से की चर्चा, कांग्रेस ने पी. चिदंबरम को भेजा गोवा

New Delhi : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के आने से दो दिन पहले ही गोवा में अपनी सत्ता बचाये रखने के लिए बीजेपी की बड़ी बैठक हुई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एग्जिट पोल की माने तो गोवा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की संभावना जताई गई है.

गोवा (Goa Polls 2022) के सीएम प्रमोद सावंत ने इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने गोवा में सत्ता में बनाए रखने की पार्टी की संभावनाओं पर चर्चा की.

इसे भी पढ़ें :मौत से ऐन पहले क्या कर रहे थे क्रिकेटर शेन वॉर्न? CCTV फुटेज में खुल गया ये बड़ा राज

भाजपा के गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं कोशिश

इस मीटिंग के बाद सावंत बीजेपी गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक करने के लिए मुंबई पहुंचेंगे. माना जा रहा है कि फडणवीस गठबंधन के लिए महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ बातचीत कर रहे हैं. यही नहीं बीजेपी निर्दलीय उम्मीदवारों तक भी अपनी पहुंच रिजल्ट आने से पहले ही बनाए हुए है.

हालांकि एमजीपी प्रमोद सावंत का समर्थन करने के लिए इच्छुक नहीं है, जिन्होंने 2019 में मनोहर पर्रिकर की मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद पार्टी को छोड़ दिया था. वहीं सूत्रों की मानें तो एमजीपी या अन्य दलों ने मुख्यमंत्री पद की कीमत पर ही समर्थन देने का संकेत दिया है.

2019 में करिश्माई नेतृत्व वाले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य में भाजपा का यह पहला चुनाव है.वैसे बीजेपी ने गोवा में एग्जिट पोल की संभावनाओं को खारिज कर दिया और विश्वास व्यक्त किया कि वे सबसे बड़ी पार्टी होंगे और सरकार बनाएंगे.

सोमवार को आखिरी दौर का मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल में गोवा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा. एनडीटीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक- गोवा में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के करीब 40 में से 16 सीटें जीतने की संभावना है जो कि बहुमत के लिए जरूरी 21 सीटों से कम है.

इसे भी पढ़ें :भाकपा माओवादी को यूक्रेन-रूस युद्ध की चिंता, 10 मार्च को बंद की घोषणा

क्या कहते हैं कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता और गोवा प्रभारी दिनेश राव ने एनडीटीवी से कहा कि हम भाजपा का विरोध करने वाली किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं.

हम बीजेपी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस या AAP किसी के साथ भी गठबंधन को तैयार हैं. इस बार कांग्रेस ने पी चिदंबरम और कर्नाटक के डीके शिवकुमार को छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ बातचीत करने के लिए गोवा भेजा हुआ है.

इसे भी पढ़ें :प्रखंड पंचायत की सिर्फ 2.3 फीसदी योजनाओं की ही स्वीकृति

टीएमसी को भी मिल सकती हैं सीटें

एक्जिट पोल की मानें तो ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को तीन सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह गोवा में सरकार बनाने में किंगमेकर की भूमिका निभा सकती हैं. तृणमूल ने एमजीपी से गठबंधन कर चुनाव लड़ा है.

इसे भी पढ़ें :रॉकेट वाली है सरकार, 12 महीने में काम नहीं हुआ, पर 12 दिन में राशि खर्च कर देगी : नवीन

2017 के चुनाव में भाजपा ने ऐसे बनायी थी सरकार

बता दें कि इसी तरह की उथल- पुथल गोवा में 2017 के चुनाव के बाद हुई, जब कांग्रेस ने 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत दर्ज की थी, लेकिन वह सत्ता अपने हाथ में लेने में विफल रही थी.

भाजपा जिसके पास 13 सीटें थीं ने एमजीपी और निर्दलीय विधायकों सहित छोटे दलों के साथ गठजोड़ करके सत्ता अपने हाथ में ले ली थी.

इसे भी पढ़ें :तेजेस्विनी परियोजना के तहत धनबाद में शुरू हुआ व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण, सीएम ने कहा- महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार

Related Articles

Back to top button