HEALTH

प्रेग्नेंसी के वक्त महिलाएं इन बातों का रखें खास ख्याल

NW Desk : जब भी किसी महिला को अपने प्रेग्नेंट होने की खबर मिलती है, तब उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता. ऐसे समय में उनके शरीर में कई तरह के शारीरिक बदलाव होने लगते है.

इसलिए प्रेंग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपना खाल ख्याल रखना चाहिये. इसके लिये खाने-पीने से लेकर यात्रा के दौरान अपना पूरा ध्यान रखना, डॉक्टर से नियमित सलाह लेना बहुत जरूरी है. अगर आप चाहती हैं कि आपकी प्रेग्नेंसी खुशहाल और सुरक्षित हो तो आप लगातार डॉक्टर का भी परामर्श लेती रहें.

इसे भी पढ़ें- मानसून में बच्चों को पेट दर्द की समस्या से ऐसे दिलायें निजात

शरीर को अधिक आयरन की जरूरत होती है. इसलिए महिलाएं खाने-पीने का खास ख्याल रखें. खाने में आयरन की मात्रा अधिक से अधिक शामिल करें. उन्हें वैसे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिये जिसमें आयरन की मात्रा अधिक हो. प्रेंग्नेंसी के दौरान बहुत सी बातें हैं जिनका ध्यान रखला जरूरी है. जिनमें से कुछ हैं:-

खानें में इन चीजों को जरूर करें शामिल

  • पालक
  • बीन्स
  • एप्रीकॉट
  • गेहूं की ब्रेड

इसे भी पढ़ें- तकनीकी विकास के साथ कैंसर के इलाज में हो रहा परिवर्तन, मरीजों की तकलीफ कम हुई : डॉ शर्मिला

इन टिप्स को हमेशा ध्यान में रखें

  • एक दिन में पांच से छह बार भोजन खायें.
  • हर दिन विटामिन लें.
  • खूप पानी पियें.
  • मौसमी फल खायें.
  • आरामदायक कपड़े पहनें.
  • धूम्रपान से परहेज करें.
  • किसी भी कीमत पर नियमित जांच में चूक न करें.
  • यात्रा करते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगायें.
  • उचित आराम करें.
  • स्वस्थ फाइवर युक्त भोजन खायें.
  • अपने आप को हाइड्रेटेड रखें.
  • ऊंची एड़ी वाली सैंडल ना पहनें.
  • लंबी यात्रा करने से बचें.

 

 

Related Articles

Back to top button