
Ranchi: राज्य की जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं असम की महिलाओं को तकनीकी सहायता देंगी. जल्द ही इन महिलाओं को असम के चाय बगानों में भेजा जायेगा, जहां ये असम की महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी.
ये सहमति जेएसएलपीएस के सीईओ राजीव कुमार और असम अजीविका मिशन के डायरेक्टर कृष्णा बरूआ के बीच बनी. असम के प्रतिनिधि पिछले चार दिनों से राज्य में आजीविका मिशन का दौरा कर रहे थे. शुक्रवार को झारखंड और असम के अधिकारियों ने मुलाकात की.
कृष्णा बरूआ ने आजीविका प्रोत्साहन के कार्यों में तेजी लाने के लिए तकनीकी सहयता मांगी. इस दौरान जेएसएलपीएस के सीईओ ने असम के प्रतिनिधियों को राज्य में चल रही विभिन्न आजीविका की गतिविधियों की जानकारी दी. बता दें असम की तीन सदस्यीय टीम राज्य के दौरे पर है.
पशु सखी और कृषक मित्र की जानकारी देंगी
राज्य की महिलाएं असम जा कर आजीविका प्रोत्साहन की जानकारी देंगी, जिसमें झारखंड की पशु सखी, कृषक मित्र असम जाकर महिलाओं को प्रशिक्षण देंगी.
महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना के तहत असम में अजीविका मिशन को सशक्त बनाया जायेगा. असम प्रतिनिधियों ने इस दौरान रांची, खूंटी एवं पूर्वी सिंहभूम में सामुदायिक लर्निंग सीखा. इस दौरान असम के प्रतिनिधियों ने वनोपज प्रसंस्करण, लाह प्रसंस्करण, इमली प्रसंस्करण, लेमन ग्रास अच्छादन समेत अन्य की जानकारी ली.




