
Ranchi: राजधानी के ओरमांझी में एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने शव को देखने के बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार युवती का सिर धड़ से अलग था. युवती की उम्र 25 साल के आस-पास बताया जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. खबर लिखे जाने तक मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी.
घटनास्थल से मिली शराब की बोतलें
घटनास्थल के आसपास खाना बनाने के लिए चूल्हा और शराब की बोतलें भी पाई गयी हैं. साथ ही साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसके कपड़े और सर को गायब कर दिया गया है. रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही हैं.
इसे भी पढ़ें-झारखंड में नौकरी देने वाले 616 इंप्लॉयर, पाने वालों की संख्या 54313




