
Giridih : गिरिडीह के तिसरी थाना इलाके के बेलवाना गांव के कर्बला के समीप सोमवार की सुबह महिला का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला. मृतका मोकीना खातून ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई इसकी जांच में तिसरी थाना पुलिस जुटी हुई है. सोमवार की सुबह तिसरी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वैसे मृतका की मां सेरूण खातून और मौसी मोरिना खातून ने दामाद मिशाल अंसारी और बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की मां के अनुसार मोकिना की शादी पांच साल पहले हुई थी.
मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी का पहले गला दबाया गया, उसके बाद हत्या के इस मामले को आत्महत्या में बदलने के लिए फांसी पर लटका दिया गया. सुबह सेहरी करनेवालों की नजर मृतका के शव पर पड़ी, तो मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना.
इसे भी पढ़ें – पत्नी की हत्या के आरोप में कारोबारी रवि अग्रवाल समेत चार गिरफ्तार



