Crime NewsJharkhandNEWSRanchi

धक्का लगने से महिला की मौत, ऑटो चालक पर प्राथमिकी

शव को लेकर लोगों ने सड़क जाम किया, काफी देर बाद हटा जाम

Ranchi: रांची के कांटा टोली चौक के पास ऑटो की धक्के से एक महिला की मौत हो गई. इस मौत के बाद बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने महिला की लाश रखकर सड़क जाम कर दिया. लोग मुआवजा की मांग पर अड़े रहे. काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया.

जानकारी के अनुसार कांटाटोली रविदास मोहल्ला निवासी महिला चिंता देवी पति स्वर्गीय विपत राम को मंगलवार को एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी. ऑटो की टक्कर के बाद घायल अवस्था में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से महिला को रिम्स रेफर किया गया. रिम्स में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में भाजपा सांसद की संदिग्ध हालत में मौत,फंदे से लटका मिला शव

परिजन को 10 लाख मुआवजा व बेटी को सरकारी नौकरी देने की मांग

महिला की लाश लेकर परिजन और मोहल्लेवासी बुधवार की सुबह कांटाटोली चौक पर आए और सड़क जाम कर दिया. जाम में शामिल लोगों ने मांग की है कि मृतक महिला की छोटी बेटी को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया जाए. इसे लेकर उपायुक्त के नाम पर एक ज्ञापन भी सौंपा है.

दाई का काम करती थी महिला

मोहल्ले वासियों ने बताया कि महिला अपनी तीन बेटियों का पालन पोषण दाई का काम से करती है. मंगलवार कि सुबह करीब 11:00 बजे लालपुर में रहने वाले अपने मालिक के घर से दाई का काम कर लौट रही थी. तभी वह हादसे की शिकार हो गई. इसे लेकर ऑटो चालक मो. सहाबुदीन कुरैशी पर लापरवाही और तेजी से वाहन चलाने की एफआइआर भी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के हौसले की उड़ान कल्पना चावला

 

Related Articles

Back to top button