
New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, हालांकि खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है. घटना सांसद के दिल्ली स्थित निवास स्थल की है, जो कि दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के नजदीक था. इसी आवास में 62 वर्षीय सांसद श्री शर्मा का शव फंदे से लटका मिला.
दिल्ली पुलिस के अनुसार आत्महत्या की सूचना करीब 8.30 बजे मिली. सूचना पाते ही पुलिस आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट पहुंची तो पाया कि सांसद का शव फंदे से लटक रहा है. खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है, पुलिस जांच में जुटी है. सूत्रों के मुताबिक, वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे.
संसदीय दल की बैठक रद्द
भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के कारण भाजपा की आज होने वाली संसदीय दल की बैठक स्थगित कर दी गई है.
मंडी से लगातार दूसरी बार सांसद बने थे रामस्वरूप शर्मा
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार रामस्वरूप शर्मा सांसद बने थे. वह लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे.
इसे भी पढ़ें: फिर से कोरोना का कहर, चार राज्यों के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू, पीएम मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात




