JamshedpurJharkhandLead News

एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर से दबकर महिला की हुई मौत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महिला की मौत सिलेंडर गिरने से हो गयी. मृतक का नाम वैशाली (50) है. उनके बेटे गुरुचरण ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब थी, जिसे बुधवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार सुबह चार बजे अचानक छटपटाने लगी, जिससे वह बेड के नीचे गिर गयी और उनके ऊपर ऑक्सीजन का सिलेंडर गिर गया. इस घटना में उनके हाथ और सिर में चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गयी. वहीं इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि मृत महिला का मल्टी ऑर्गन फेल था. उनकी स्थिति गंभीर थी, जिससे उनकी मौत हुई है. वहीं उन्होंने बताया कि उससे पहले भी कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मृत्यु के बाद महिला को उसके परिजन घर लेकर चले गये.

Related Articles

Back to top button