
Dhanbad: जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई. यह बैठक उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें अनुकंपा के आधार पर पांच व्यक्तियों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से दो , सिविल सर्जन कार्यालय से दो व रेलवे पुलिस से एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई.

बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, एडीएम आपूर्ति योगेंद्र प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, स्थापना उप समाहर्ता सुशांत मुखर्जी, सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.




