JharkhandPalamu

हरिहरगंज सीएचसी में कॉकटेल वैक्सीनेशन की जांच शुरू, सीएम ने 24 घंटे में मांगा रिपोर्ट

Palamu : कोरोना की वैक्सीन को लेकर पहले से कई तरह की भ्रांतियां हैं. लोग टीका लेने से कतराते हैं. ऐसे में अगर वैक्सीन देने में थोड़ी सी चूक हो जाए तो मामला गर्म हो जाता है. पलामू जिले के हरिहरगंज में कुछ इसी तरह की स्थिति देखने को मिली है. यहां बुधवार को कॉकटेल वैक्सीन लगाए जाने पर जमकर हंगामा हुआ.

गुरूवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा लिया और तीन सदस्यीय कमिटी बनाकर 24 घंटे के भीतर वैक्सीनेशन में हुई गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें :जानिए उस ट्रेन में क्या है स्पेशल, जिसमें राष्ट्रपति कोविंद करेंगे सफर

बताते चलें कि हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में गलत तरीके से 6 लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाए जाने का मामला सामने आया है. कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड का टीका लगा दिया गया है.

हंगामा होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. टीका लेने वालों में पिपरा प्रखंड के बभंडी ग्राम निवासी 18 वर्ष से अधिक आयु के रौनक कुमार, विवेकानंद, रितिक रोशन, सौरभ कुमार तथा 45 वर्ष से अधिक आयु की हरिहरगंज निवासी गीता देवी तथा सुशीला देवी शामिल हैं. इनमें रौनक तथा विवेकानंद ने पहला डोज मेदिनीनगर में तथा रितिक व सौरव ने गढ़वा के मझिगांव में लिया था.

इसे भी पढ़ें :4 महीने से मानदेय की राह तक रहे मनरेगा कर्मियों के लिए 25 जून को रिलीज की जायेगी राशि

सिविल सर्जन मामले में जांच के लिए हरिहरगंज सीएचसी पहुंचे और प्रसव कक्ष, ओटी, सहिया विश्राम गृह सहित अन्य का निरीक्षण किया. सीएस ने बताया कि वैक्सीनेशन में लापरवाही मामले को लेकर तीन सदस्यीय टीम बनायी गयी है.

सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद, डॉ. देवेन्द्र और बीपीएम संजय कुमार सिंह की जांच टीम को 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

इसके अलावा वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभुकों का निबंधन गहनता से जांच कर टीका देने का निर्देश दिया है. टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें :9 करोड़ का टॉफी-बिस्किट घोटाला, हाइकोर्ट ने अकाउंटेंट जेनरल से मांगा ओरिजनल रिकॉर्ड

Related Articles

Back to top button