BusinessWorld

7.45 लाख करोड़ रुपये के नेटवर्थ के साथ बिल गेट्स को पीछे छोड़ दूसरे बड़े अमीर बने बर्नाल्ड अरनॉल्ट  

London : ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार अब दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर बिल गेट्स नहीं बल्कि बर्नार्ड अरनॉल्ट (70) बन गये हैं.  लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच के चेयरमैन बर्नार्ड की नेटवर्थ 7.45 लाख करोड़ रुपये हो गयी है.  माइक्रोसॉफ्ट के कोफाउंडर बिल गेट्स अब अमीरी के मामले में तीसरे स्थान पर आ गये हैं. वहीं अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अपनी पत्नी को तलाक के सेटलमेंट में करीब 36.5 अरब डॉलर के शेयर देने के बावजूद अमीरों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं.

दूसरे सबसे बड़े अमीर  बने बर्नाल्ड की कंपनी एलवीएमएच के शेयरों में 1.38 फीसदी की तेजी आने से मंगलवार को उनकी नेटवर्थ 108 अरब डॉलर (7.45 लाख करोड़ रुपये) हो गयी. जबकि बिल गेट्स की नेटवर्थ 107 अरब डॉलर (7.38 लाख करोड़ रुपए) है.  गेट्स ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के सात साल में पहली बार तीसरे नंबर पर आये हैं.  जान लें कि इसमें शामिल दुनिया के 500 अमीरों की नेटवर्थ हर रोज अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के बाद अपडेट की जाती है.

इसे भी पढ़ें- अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, देश की इंच इंच जमीन से अवैध प्रवासियों की पहचान कर बाहर निकालेंगे

बर्नाल्ड की नेटवर्थ फ्रांस की जीडीपी के तीन फीसदी के बराबर है

इंडेक्स के अनुसार  इस साल बर्नाल्ड  की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 39 अरब डॉलर (2.69 लाख करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई है.  बर्नाल्ड की नेटवर्थ फ्रांस की जीडीपी के तीन फीसदी के बराबर है.  पिछले महीने बर्नाल्ड सेंटीबिलेनियर कैंप में भी शामिल हुए थे.  जिसमें दुनिया के महज तीन व्यक्ति हैं- जेफ बेजोस, बिल गेट्स और बर्नाल्ड अरनॉल्ट.  बर्नाल्ड के पास एलवीएमएच कंपनी के करीब 50 फीसदी और फैशन हाउस क्रिश्चियन डायर के करीब 97 फीसदी शेयर हैं.  फ्रांस के नोट्रे डेम कैथेड्रल चर्च को आग लगने से काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके लिए बर्नाल्ड और उनके परिवार ने 65 करोड़ डॉलर दिये थे. जान लें कि  बिल गेट्स अब तक 35 अरब डॉलर से अधिक की राशि दान में दे चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- GPF पर की गयी 10 बेसिक पॉइंट की कटौती, एक जुलाई से है लागू

Related Articles

Back to top button