
Ranchi: 19 दिसंबर से झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रभार अधीन विभागों से संबंधित प्रश्न, ध्यानाकर्षण, निवेदन, याचिका ,विधेयक ,संकल्प आदि सभी प्रकार की विधाई सूचनाओं के उत्तर देने के लिए कैबिनेट मंत्रियों को प्राधिकृत किया गया है. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें: जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन संशोधित नियमावली 2021 निरस्त, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
सीएम के इन विभागों के सवालों के उत्तर ये मंत्री देंगे
आलमगीर आलम: गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ,कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ,मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ,विधि विभाग
चंपाई सोरेन: वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग
जोबा मांझी: राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, निबंधन विभाग को छोड़कर ,सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई गवर्नेंस विभाग
बादल: खान एवं भूतत्व विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग
मिथिलेश कुमार ठाकुर: जल संसाधन विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
सत्यानंद भोक्ता: नगर विकास एवं आवास विभाग
बन्ना गुप्ता: ऊर्जा विभाग




