JharkhandRanchi

मांगें नहीं मानी गयीं तो विरोध का रास्ता अपनायेंगेः संघ

Ranchi : रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का शिष्टमंडल अध्यक्ष आइवी रानी खलखो, महासचिव डॉ धीरेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में रिम्स निदेशक का घेराव करने पहुंचा. इसके बाद संघ का प्रतिनिधिमंडल डायरेक्टर डॉ कामेश्वर प्रसाद से मिला. इस दौरान उन्होंने रिम्स कर्मचारियों के 10 सूत्री मांगपत्र के संबंध में वार्ता की और ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि पहले भी प्रबंधन को पत्र लिख कर अवगत कराया गया था. इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस पर रिम्स निदेशक ने मैनपावर की कमी की वजह से त्वरित कार्रवाई करने में असमर्थता जाहिर की.

इसके बाद संघ ने कहा कि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो विरोध के वैकल्पिक रास्ते अपनाने के लिए वे बाध्य होंगे. मौके पर सुशांत कुमार साहू, उपाध्यक्ष मंजू डुंगडुंग, संयुक्त सचिव अमित कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम में फिर से ले सकेंगे बैडमिंटन, राइफल शूटिंग, टेनिस और स्वीमिंग पूल का मजा

ये है ज्ञापन में

  • अन्य कटौती के नाम पर सभी कर्मचारियों के वेतन से अवैध वसूली को तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाये.
  • ऑनलाइन वेतन प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ करने वाले दोषी कर्मचारी की पहचान कर उसपर नियमसंगत कार्रवाई की जाये.
  • ईपीएफ पाने के हकदार कर्मचारियों के ECR फाइल (2002 – 2016) बनाकर ईपीएफ कार्यालय को भेजा जाये.
  • 10 वर्षों से अधिक समय से अनुबंध एवं दैनिक मजदूरी पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाये.
  • रिम्स में नर्सिंग, एलाइड हेल्थ सर्विस और गैर चिकित्सीय पद के कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रोन्नति AIIMS, नयी दिल्ली को एडॉप्ट कर सुनिश्चित किया जाये.
  • भारत सरकार और झारखंड सरकार के गजट के अनुरूप अलग-अलग पे लेवल वाले कर्मचारियों को समूह ‘ए’, ‘बी’ , ‘सी’ एवं ‘डी’ में वर्गीकृत किया जाये.
  • AIIMS के तर्ज पर नर्सिंग भत्ता और HPCA रिम्स में भी लागू किया जाये.
  • रिम्स में सेवानिवृति से पूर्व मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा पर नियुक्ति की जाये.
  • रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि को रिम्स शासी परिषद का सदस्य नामित किया जाये.
  • संघ के कार्यालय के लिए रिम्स कैंपस में जगह उपलब्ध करायी जाये.

इसे भी पढ़ें :रिजल्ट से पहले ही गोवा में जोड़तोड़ शुरू, कांग्रेस ने AAP-तृणमूल को दिए गठबंधन के संकेत, बीजेपी भी लगी बहुमत के जुगाड़ में

Related Articles

Back to top button