Crime NewsJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

संजय पाहन के घर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, शोकाकुल परिजनों को दी सांत्वना, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Ranchi: रांची के सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में संजय पाहन नाम के व्यक्ति की कल हत्या हो गई थी. आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पाहन के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली. रांची महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: राज्य में अपराधी पुलिस गंठजोड़ को सत्ताधारी का संरक्षण, भविष्य में हेमंत सोरेन की जगह कुर्सी पर नहीं बल्कि होटवार जेल में: बाबूलाल मरांडी

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्व. पाहन एक मिलनसार व्यक्ति थे जिनकी किसी से वैमनस्यता नही थी. उन्होंने कहा कि इसके कारण हत्या का मामला गंभीर लगता है.

उन्होंने राज्य सरकार से इस हत्या की जांच ईमानदार,सक्षम ,वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर कराये जाने की मांग की.श्री मरांडी ने कहा कि परेशानी हो तो राज्य सरकार इसे सीबीआई को सौंप दे.

Related Articles

Back to top button