
London : विकिलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. असांजे ने पिछले 7 सालों से इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले रखी थी.
दरअसल असांजे पर यौन उत्पीड़न का केस है और उसी केस में स्वीडन में प्रत्यर्पित किये जाने से बचने के लिए दूतावास को अपना ही शरण स्थल बना रखा था. चूंकि स्वीडन में ही असांजे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था.
असांजे की गिरफ्तारी पर लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि फिलहाल हिरासत में लिया गया है. साथ ही कहा कि असांजे को वेस्टमिन्सटर मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – कहीं ‘राम’ की वजह से ‘टहल’ ना जाये रांची में ‘बीजेपी’
2012 से रह रहे थे दुतावास में
साल 2010 में असांजे ने अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों को बड़ी संख्या में सार्वजनिक किया था. इसके अलावा 2012 में स्वीडन में प्रत्यर्पण से बचने के लिए असांजे ने दूतावास में शरण लिया था.
तब से वह वहीं रह रहा था. हालांकि स्वीडन ने बाद में असांजे पर से यौन उत्पीड़न का मामला हटा दिया था. लेकिन उसके बाद भी तब से असांजे दूतावास में ही रह रहे थे.
क्योंकि जमानत की अवधि खत्म हो जाने की वजह से लंदन में गिरफ्तारी का जर हर वक्त लगा रहता था.पिछले साल ही 12 दिसंबर से उन्हें इक्वाडोर की नागरिकता मिल थी.
इसे भी पढ़ें – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का खुद पर नियंत्रण नहीं, प्रदेश की 80 इंडस्ट्रीज सबसे अधिक प्रदूषित, फिर भी कार्रवाई नहीं




