GiridihJharkhand

गिरिडीहः सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों के बीच जरूरत के सामानों का वितरण

Giridih : सीआरपीएफ बटालियन के द्वारा बुधवार को जिले के दो नक्सल प्रभावित इलाकों में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों के बीच उनकी जरूरत के अनुसार सामानों का वितरण किया गया. सीआरपीएफ की 7वीं बटालियन के कमांडेंट भारत भूषण जखमोला के नेतृत्व में तिसरी के तिसरो इलाके में सिविक एक्शन का शिविर लगाया गया. मौके पर युवाओं के बीच खेल के सामानों का वितरण किया गया. महिलाओं, बच्चों और वृद्धों के बीच कंबल, लेखन सामग्री और कपड़े बांटे गये. जिसका लाभ लगभग 100 लोगों ने लिया.

मौके पर कमांडेंट भारत भूषण जखमोला ने कहा कि जिले के पिछड़े इलाकों के ग्रामीणों को हर संभव मदद देने की कोशिश की जा रही है. कमांडेट ने ग्रामीणों से असमाजिक तत्वों से दूर रहने का सुझाव देते हुए कहा कि बेवजह किसी ग्रामीण को प्रताड़ित किया जा रहा है तो इसकी जानकारी सीआरपीएफ को दें. वैसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा खोज का दूसरा दिन, 10 जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

वहीं एएसपी गुलशन तिर्की के नेतृत्व में जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में कम्युनिटी पुलिस प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में मोहनपुर समेत कई गांवों के ग्रामीण शामिल हुए.

यहां भी लोगों के बीच जरुरत के सामानों के वितरण किया गया. वहीं स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया. महीलाओं के बीच कपड़ों का वितरण किया गया.

मौके पर एएसपी गुलशन ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल मुक्त जिले का अभियान जारी है. उन्होंने मौके पर माओवादियों के खिलाफ ग्रामीणों का सहयोग मांगा.

इसे भी पढ़ें:6 मार्च को झारखंड बंद के लिये भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच ने भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दलों से मांगा सपोर्ट

Related Articles

Back to top button