Fashion/Film/T.VLead News

बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह के खिलाफ पत्नी ने घरेलू हिंसा का दर्ज कराया केस

New Delhi : बॉलीवुड सिंगर और अभिनेता “यो यो हनी सिंह” (हिरदेश सिंह) के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने “घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम” के तहत मामला दर्ज कराया है. मामला मंगलवार को तानिया सिंह के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तीस हजारी कोर्ट के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था.

संदीप कपूर, एडवोकेट, सीनियर पार्टनर करंजावाला एंड कंपनी, सुश्री अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप, एडवोकेट्स करंजावाला एंड कंपनी के साथ हनी सिंह की पत्नी (शालिनी तलवार) की तरफ से पेश हुए.

इसे भी पढ़ें :स्वदेश लौटने पर ओलंपिक मेडलिस्ट का जोरदार स्वागत, VIDEO में देखें क्या कहा पीवी सिंधु ने

28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस

कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है. कोर्ट शालिनी तलवार के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया, जिसमें हनी सिंह को पत्नी के साथ संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति आदि का निपटान करने से रोक लगा दिया है.

2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को दर्शकों से मिलवाया था. कई लोग हैरान थे कि उन्होंने बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्ट्स में अभिनय करने से पहले शादी कर ली.

इसे भी पढ़ें :10 खिलाड़ियों को मिला सीधी नियुक्ति का पत्र, सीएम ने कहा- कलेक्टर से मुश्किल है खिलाड़ी बनने का सफर

Related Articles

Back to top button