
Washington : अंतरिक्ष में मौजूद स्माइली चेहरे का रहस्य अमेरिकी एजेंसी नासा ने सुलझा लिया है. बता दें कि आज भी अंतरिक्ष के कई ऐसे रहस्य हैं जो अनसुलझे हैं. अंतरिक्ष में एक ऐसे ही स्माइली चेहरे का रहस्य अब रहस्य नहीं रह गया है. बता दें कि नासा के हब्बल स्पेस टेलीस्कोप ने इस स्माइली चेहरे की इमेज को कैद किया है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार यह आकाशगंगाओं का एक समूह है जो बिलकुल स्माइली चेहरे की तरह नजर आता है. इन आकाशगंगाओं से चेहरा बन गया है. नासा के अनुसार आकाशगंगाओं के समूह के प्रकाश के विकृत होने से यह स्माइली चेहरा नजर आ रहा है. नासा की मानें तो हब्बल स्पेस टेलीस्कोप 26 अक्टूबर को लांच होने के बाद अंतरिक्ष से बेहतरीन तस्वीरें भेज रहा है. इससेपूर्व इसमें कुछ तकनीकी गड़बड़ी आने से यह सेफ मोड में चला गया था.
जानकारी के अनुसार हब्बल स्पेस टेलीस्कोप एक खगोलीय दूरदर्शी है. यह अंतरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह के रूप में स्थित है. बता दें कि 25 अप्रैल, 1990 को अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी की मदद से इसकी कक्षा में स्थापित किया गया था. हब्बल टेलीस्कोप को नासा ने यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से तैयार किया था. वर्ष 2009 में सर्विसिंग मिशन-4 के दौरान हब्बल में छह नये गाइरोस्कोप लगाये गये थे.
इसे भी पढ़ें : सबरीमाला मंदिर : हिंदूवादी संगठनों ने मीडिया को चेताया, कवरेज के लिए युवा महिला पत्रकारों को न भेजें




