
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में चक्रधरपुर थाना अंतर्गत आसनतलिया पंचायत के मोरांगटांड गांव की 55 वर्षीय कैरी लामाय ने अपने ही खेत के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार की दोपहर की है. घटना के बाद शाम को जब घटना की जानकारी हुई तो चक्रधरपुर थाना पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शनिवार को पुलिस पंचनामा करते हुए दोपहर को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा. बताया जाता है कि महिला अपने बड़े बेटी मझारी बोदरा के यहां आसनतलिया के यहां रहती थी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं था. आत्महत्या होने के कारणों पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है.




