World

#WHO प्रमुख ने खारिज की इस्तीफे की मांग, अमेरिका से वित्तीय मदद की अपील

Geneva: विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कुछ अमेरिकी सांसदों की ओर से उनके इस्तीफे की मांग को नजरअंदाज करते हुए बुधवार को अमेरिका से वित्तीय मदद की अपील की है.

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका उनकी एजेंसी के वित्त पोषण पर रोक लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करेगा. साथ ही उन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए काम करते रहने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ेंःअमेरिका: 24 घंटे में कोरोना से 1,738 लोगों की मौत, ट्रंप ने कहा- ‘अमेरिका पर हमला हुआ’

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका यह मानता है कि एजेंसी में निवेश वैश्विक महामारी के बीच ‘न केवल दूसरों की मदद के लिए बल्कि अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण है.’

अमेरिका ने बंद की है फंडिंग

गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र एजेंसी को अमेरिका की ओर से दिए जाने वाली धनराशि पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की थी. उन्होंने डब्ल्यूएचओ पर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सही से कदम नहीं उठाने और दूसरे देशों की करतूतों पर पर्दा डालने का आरोप लगाया था. अमेरिका हर साल डब्ल्यूएचओ को लाखों डॉलर की धनराशि देता है.

प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने पिछले हफ्ते सुझाव दिया था कि ट्रंप को टेड्रोस के इस्तीफा देने तक एजेंसी को धनराशि नहीं देनी चाहिए.

टेड्रोस ने कहा, ‘‘मैं दिन और रात काम करता रहूंगा क्योंकि असल में यह सेवा का काम है और मुझ पर लोगों की जानों को बचाने की जिम्मेदारी है.’’

इसे भी पढ़ेंःरिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी पर हमला, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button