
Mumbai: टीवी न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ और एंकर अर्णब गोस्वामी पर बुधवार देर रात हमला हुआ. ये हमला उस वक्त हुआ, जब वो अपनी पत्नी के साथ रात में स्टूडियो से घर लौट रहे थे. जानकारी के मुताबिक अर्णब और उनकी पत्नी सामयाव्रता राय सुरक्षित हैं.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutBreak: महाराष्ट्र-दिल्ली में सबसे ज्यादा केस, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
#UPDATE 2 people arrested in connection with the attack on Arnab Goswami & his wife. FIR registered by NM Joshi Marg Police station under sec 341 (Punishment for wrongful restraint) and 504 (Intentional insult with intent to provoke breach of the peace) of IPC: DCP Zone 3 #Mumbai https://t.co/zBarBKk4m6
— ANI (@ANI) April 23, 2020
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दो अज्ञात लोगों ने उनपर हमला किया. मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की गयी है, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
देर रात हुआ हमला
हमले की जानकारी देते हुए अर्णब गोस्वामी ने बताया, देर रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हमला तब हुआ, जब वो अपनी पत्नी के साथ स्टूडियो से घर लौट रहे थे.
Written complaint submitted to police by Republic TV editor-in-chief Arnab Goswami, after he and his wife were attacked early this morning in Mumbai by 2 unknown persons while they were driving home from their studios. pic.twitter.com/wTU1Dau1lC
— ANI (@ANI) April 23, 2020
उन्होंने कहा ‘वर्ली स्थित ऑफिस से घर लौटते वक्त गणपतराव कदम रोड पर यह घटना हुई. दो बाइक सवार हमलावरों ने मेरी कार के पास बाइक रोकी और वे मेरी तरफ इशारे करते हुए शीशे पर जोर-जोर से मारने लगे. इस दौरान हमने वहां से निकलने की कोशिश की तो हमलावरों ने बॉटल से लिक्विड फेंकना शुरू कर दिया.’
इसे भी पढ़ेंःअमेरिका: 24 घंटे में कोरोना से 1,738 लोगों की मौत, ट्रंप ने कहा- ‘अमेरिका पर हमला हुआ’
सोनिया गांधी पर अर्णब का निशाना
रिपब्लिक टीवी के एडिटर ने इस हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को निशाने पर लिया है। चैनल हेड ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने डर कर उनपर हमला करने के लिए गुंडे भेजे थे। घटना को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। दोनों के खिलाफ एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में आइपीसी की धारा 341 और 504 के तहत केस दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः#SupremeCourt ने आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षकों की नौकरी में 100% आरक्षण का आदेश रद्द किया





443130 169132I genuinely like your writing style, good info , thankyou for putting up : D. 630124