JobsLead News

1 से 8 अप्रैल तक होगी रेलवे के छठे फेज की परीक्षा, 6 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल

Ranchi : रेलवे में स्नातक स्तरीय विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा ली जा रही है. इसी कड़ी में छठे चरण की परीक्षा 1 अप्रैल से ली जायेगी. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. छठे फेज के पहले चरण की परीक्षा 1, 3, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को होगी.

इस परीक्षा में लगभग 6 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद लगायी जा रही है. उक्त तिथियों में जिन उम्मीदवारों की परीक्षा होनेवाली है वे अपनी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. एससी-एसटी उम्मीदवार निःशुल्क यात्रा पास के लिए भी ई-लेटर सोमवार से ही डाउनलोड कर सकते हैं.

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड चेयरमैन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा.

इसे भी पढ़ें :सुशांत की ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म, मणिकर्णिका और पंगा के लिए कंगना को चुना गया बेस्ट एक्ट्रेस

Related Articles

Back to top button