
Ranchi : सीआरपीएफ से रिटायर्ड जवान और वर्तमान में होटवार जेल में कार्यरत कर्मी के बच्चे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सोलह लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. रिटायर्ड जवान शंकर प्रसाद सिंह ने नामकुम के खरसीदाग ओपी में मामला दर्ज कराया है.
आरोपी का नाम प्रताप कुमार है और वह बिहार के मुंगेर जिला के रहने वाला है. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. शंकर प्रसाद ने इस मामले को लेकर कहा है कि मुंगेर के रहने वाले प्रताप कुमार मेरे हटिया स्थित घर पर साल 2020 में किराया पर घर लेने आया था.
लेकिन मेरे घर खाली नहीं रहने के कारण तुपुदाना में रहने लगा और उसी समय आरोपी प्रताप से दोस्ती हुई और लगातार उनसे मुलाकात होती थी.
उन्होंने बताया कि एक दिन प्रताप कुमार ने कहा की वो उन्के बच्चे को रेलवे में नौकरी दिला सकता है. प्रताप ने बताया कि डीआरएम कोटा में 12 लोगों का सीट खाली है और उसी सीट में उनके बच्चे की नौकरी लग सकती है.
इसे भी पढ़ें :सुबोधकांत सहाय और आलमगीर आलम भी बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक
झांसा देकर सोलह लाख की ठगी
आरोपी प्रताप कुमार ने शंकर प्रसाद से 16 लाख रुपए नौकरी के झांसे देकर ले लिया. पैसे लेने के बाद पिछले महीने प्रताप ने कहा अब किसी का नौकरी नहीं लगेगी. आरोपी ने सीआरपीएफ जवान को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें :सुशांत की ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म, मणिकर्णिका और पंगा के लिए कंगना को चुना गया बेस्ट एक्ट्रेस




