
Jamshedpur : तीन दिनों से भारी बारिश के बाद शनिवार को ब्यांगबिल और चांडिल डैम के छह फाटक खोले जाने से खरकई और स्वर्णरेखा नदियां पूरे उफान पर रहीं. इससे जमशेदपुर और इससे सटे सरायकेला के आदित्यपुर के तटवर्ती इलाके जलमग्न हो गये. प्रशासन ने नदी किनारे बसी बस्तियों के लोगों से उऩके मकान खाली करा लिये और निचले इलाके में बसे घरों में पानी भर गया. रविवार को कदमा, शास्त्रीनगर स्थित निर्मल कॉलोनी, बैंक कॉलोनी तथा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 तथा बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर 3 में में भारी जलजमाव था. लोगों तक दूध, ब्रेड जैसी रोजमर्रा की चीजों की समस्या को देखते हुए जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता राजकुमार सिंह ऐसे सैकड़ों परिवारों के लिए राहत लेकर पहुंचे. उन्होंने समाजसेवी विनय तिवारी जी और जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा के साथ शास्त्री नगर, कदमा और बागबेड़ा के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को खाने-पीने की वस्तुएं दी. खरकई नदी का पानी घुस जाने के कारण शास्त्री नगर के लोग अपने घरों की छतों पर या पहले तल्ले पर कैद हो चुके हैं. ऐसे लोगों को सुबह दूध और खाने पीने की दिक्कत न हो, इसके लिए राजकुमार सिंह की ओर से दूध, ब्रेड, केला और बच्चों को केक आदि दिया गया. दोपहर में खाने के लिए खिचड़ी बनवाकर घर-घर बांटी गयी.
देखें वीडियो –
कदमा के डूबे इलाकों में जुस्को की बोट से पहुंचाया खाना-पानी
कदमा के आवास अपार्टमेंट, ग्रीन सिटी आदि इलाके पूरी तरह जलमग्न हैं. राजकुमार सिंह ने वहां जुस्को की बोट के माध्यम से ब्रेड, दूध, केला, बच्चों के लिए केक और बिस्लरी की पानी की बोतलें भिजवायीं. इसके अलावा उन्होंने शास्त्रीनगर के जलभराव वाले क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को खानेपीने की चीजें दीं. कदमा में राजकुमार सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह भी थे.
बागे बस्ती में तीन बेघरों को दिया तिरपाल
कदमा स्थित बागे बस्ती में तीन परिवार झोपड़ी टूट जाने के कारण पूरी तरह से बेघर हो चुके हैं. राजकुमार सिंह ने उन तीनों परिवारों को तिरपाल दिया ताकि वे अस्थायी रूप से रहने का इंतजाम कर सकें. इसके अलावा निर्मल कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 के लोगों के लिए सुबह के नाश्ते का साथ दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की. पीपलधारी शिव हनुमान मंदिर कमेटी के साथ मिलकर उन्होंने इन इलाकों के लोगों के लिए खिचड़ी बनवाकर लोगों के घरों तक पहुंचाया. साथ ही पीने के पानी की बोतलें भी दी गयीं.
बागबेड़ा नया बस्ती में पहुंचाया खाना, पानी के लिए भेजा टैंकर
बागबेड़ा नया बस्ती रोड -तीन में भी खरकई नदी का पानी घुसने से परेशन लोगों के बीच राजकुमार सिंह ने जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा तथा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के साथ दूध-ब्रेड और केला जैसी खाने-पीने की चीजें पहुंचायीं. वहां लोगों ने उन्हें बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण पीने के पानी की किल्लत हो गयी है. इस पर राजकुमार ने अपना टैंकर भेज कर उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था की.
इसे भी पढ़ें – Chaibasa Kali Puja: आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति मनायेगी गोल्डन जुबली, तैयारियों का खींचा गया खाका




