DumkaJharkhand

जब आसनसोल डिवीजन के डीआरएम को आ गया गुस्सा…

Dumka : इंस्पेक्सन के लिए दुमका रेलवे स्टेशन पहुंचे आसनसोल डिवीजन के DRM सुमित सरकार उस समय भड़के जब स्टेशन परिसर में तिरंगा लहराता नहीं दिखा.

गुस्से में डीआरएम ने अपने पीआरओ को निर्देश दिया कि स्टेशन मास्टर और रेलवे के अभियंता पर विभागीय कार्रवाई का नोटिस दिया जाये. वहीं डीआरएम ने स्टेशन मास्टर से कहा कि हमसे बात नहीं करोगे, मजाक बना रखा है.

इसे भी पढ़ें : सांप्रदायिक दंगा फैलाने की साजिश थी सीएम के काफिले पर हमलाः झामुमो

दरअसल 6 दिसंबर के दौरे पर डीआरएम ने स्टेशन मास्टर को निर्देश दिया था कि अविलंब तिरंगा झंडा लगाया जाये. लेकिन अब तक तिरंगा झंडा नहीं लगाया गया है. इस पूरे घटनाक्रम को मीडिया ने अपने कैमरे में शूट कर लिया.

मीडिया की उपस्थिति डीआरएम के पीआरओ को नागवार गुजरी. उसने मीडिया पर दबाब बनाया कि वह वीडियो को डिलीट कर दे. मीडिया द्वारा वीडियो डिलीट करने से मना करने पर उसने आई कार्ड की मांग की.

आईकार्ड देखने के बाद एडिटर के फोन नंबर की मांग की. जब पीआरओ को बताया गया कि वे मीडिया को कवरेज करने से नहीं रोक सकते तो उन्होंने आरपीएफ को कहा कि वे मीडिया को स्टेशन पर नहीं घुसने दे और न ही कवरेज करने दे.

इसे भी पढ़ें : सांप्रदायिक दंगा फैलाने की साजिश थी सीएम के काफिले पर हमलाः झामुमो

Related Articles

Back to top button