JharkhandRanchi

हिंदी साहित्य गोष्ठी से भारतीय ज्ञान परंपरा से नयी पीढी को जोड़ने में मिलेगी मदद: दीपिका पांडेय सिंह

Ranchi: हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश इकाई तथा केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में 27 जुलाई को पुराना विधानसभा सभागार, सेक्टर 2, रांची में एकदिवसीय हिंदी साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया जाना है. इसका विषय है—“भारतीय ज्ञान परंपरा और हम”. इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की भी भागीदारी होगी. कार्यक्रम संयोजक अजय राय से मुलाकात के बाद उन्होंने इस आशय की सहमति दी है. मौके पर दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि हिंदी साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता और भविष्य पर केंद्रित यह पहल स्वागतयोग्य है. ऐसे प्रयास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं. गौरतलब है कि गोष्ठी में प्रदेश और देशभर के साहित्यकार, शिक्षाविद, चिंतक, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य भी शामिल होंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य की सामाजिक भूमिका, भारतीय ज्ञान परंपरा की वर्तमान में प्रासंगिकता तथा युवाओं में वैचारिक जागरूकता का विस्तार करना है.

Related Articles

Back to top button