
Kolkata: पश्चिम बंगाल के हेमताबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता दीबेन्द्र नाथ रे का शव फंदे से लटका मिला है. पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में स्थित उनके घर के पास एक दुकान की बालकनी में सोमवार सुबह लटका मिला. बीजेपी ने हत्या की बात कही है. पार्टी का कहना है कि हत्या के बाद शव को लटकाया गया है. परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 78 हजार के पार, 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
बीजेपी ने की सीबीआइ जांच की मांग
मामले को लेकर बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने टीएमसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी से इसकी सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य. ममता बनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा. टीएमसी छोड़ भाजपा में आए हेमताबाद के विधायक देबेंद्र नाथ रे की हत्या कर दी गई. उनका शव फांसी पर लटका मिला. क्या इनका गुनाह सिर्फ बीजेपी में आना था ?’
वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि बीजेपी नेता की हत्या कर उसे आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की गयी है. बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस हत्या के पीछे है और इसे आत्महत्या जैसा बना दिया है. मैं पश्चिम बंगाल के सीएम से अनुरोध करता हूं कि हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दें.’
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
इधर मामले पर जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, रे का शव हेमताबाद इलाके में सोमवार सुबह एक दुकान के पास लटका मिला. हमने मामले में जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि रे ने हेमताबाद की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से माकपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे.
इसे भी पढ़ेंःराहुल ने पूछाः क्या Covid-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है?





bookmarked!!, I like your blog!
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.