National

राहुल ने पूछाः क्या Covid-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है?

New Delhi: देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल खड़ा किया है. उन्होंने पूछा है कि क्या कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है. बता दें कि भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 28,701 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 8,78,254 हो गई. 500 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 23,174 हो गई.

इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 78 हजार के पार, 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

क्या भारत अच्छी स्थिति में है-राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की तुलना दुनिया के कई देशों में कोविड के संक्रमण में बढ़ोतरी से करने वाला एक ग्राफ ट्वीटर पर साझा किया है. साथ ही ट्वीट किया, ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है?’


उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को लेकर कांग्रेस और खासतौर से राहुल गांधी मोदी सरकार को घेरते रहे हैं. लॉकडाउन की टाइमिंग पर उन्होंने कई बार सवाल भी उठाये. वायनाड से सांसद राहुल ने लॉकडाउन को देश में पूरी तरह से फेल बताया था. साथ ही कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान और गरीब लोगों की समस्या को लेकर भी कई सवाल खड़े किये हैं.

इसे भी पढ़ेंःराजस्थानः गहलोत की बैठक के बाद साफ होगी तस्वीर? रघुवीर मीणा बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

24 घंटे में रिकॉर्ड 28,701 नये मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सोमवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,701 मामले सामने आए हैं. जबकि, 500 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है. इन आंकड़ों के साथ ही भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले  बढ़कर 8,78,254 हो गए हैं. जबकि मृतकों की संख्या 23,174 हो गई है. राहत की बात ये है कि इनमें से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 5,53,471 हो गई है जबकि 3,01,609 एक्टिव केस हैं, जिनका अब भी इलाज चल रहा है.

आइसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 1,18,06,256 सैंपल की कोरोना जांच की जा चुकी है. जिनमें से 2,19,103 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है.

इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button