GiridihJharkhand

Giridih : छंटनी के विरोध में मजदूर संगठन समिति ने फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Giridih : फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ शनिवार को गिरिडीह मजदूर संगठन समिति ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया. समिति के सक्रिय सदस्य कन्हाई पांडेय के नेतृत्व में संगठन समिति की रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने औद्योगिक इलाके के कई कारखानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. रैली में महिलाओं से लेकर समिति के कई पदाधिकारी और युवा तक जुटे, और समिति का झंडा-बैनर लिये पूरे औद्योगिक इलाके का भ्रमण किया. इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधकों पर साजिश कर मजदूरों की छंटनी का आरोप लगाते हुए रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की और प्रबंधकों की मनमानी को लेकर समिति ने उग्र आंदोलन की बात कही. प्रदर्शन में अमित यादव, किशोरी राय, एतवारी हांसदा, विनोद मरीक, बंसती देवी, मीना देवी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए. पूरे औद्योगिक इलाके का भ्रमण करते हुए वापस संगठन के कार्यालय चतरो पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं के बीच कन्हाई पांडेय ने कहा कि गिरिडीह के कई स्पंज आयरन कारखानों में हजारों मजदूर कार्यरत हैं. जो हर रोज रॉ मैटेरियल की गाड़ियों की अनलोडिंग के कार्य से जुड़ कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. लेकिन कई फैक्ट्री मालिकों ने मजदूरों को बगैर जानकारी दिये काम से हटा दिया और हर फैक्ट्री में अब मशीन से अनलोडिंग का काम शुरू करा दिया. जबकि हजारों लोग सालों भर कई परेशानियों को झेलकर औद्योगिक इलाके में रह रहे हैं. छंटनी करनेवाले फैक्ट्री प्रबंधन अगर जल्द कर्मियों को दोबारा काम पर नहीं रखते, तो संगठन की ओर से आंदोलन भी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व आलमगीर आलम मिले पूर्व विधायक ममता देवी से

Related Articles

Back to top button