
Ranchi: झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ,उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के समापन समारोह के परिवर्तित तिथि के कारण रांची की जनता को एक दिन और महोत्सव घूमने का अवसर प्रदान हुआ 6.1. 2025 के स्थान पर अब 7 जनवरी अपराहन 12:30 मंत्री, सांसद, विधायक आदि की उपस्थिति में राज्यपाल के द्वारा समापन किया जाना है. महोत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही लोगों का आगमन शुरू हो गया था सभी स्टालों में लोगों को खरीदारी करते हुए देखा गया. 20000 लोगों ने खरीदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया आज अंतिम दिन लोगों ने महोत्सव में बहुत ही आनंद उठाया.फूड स्टॉल में भी लोगों की भारी भीड़ देखी गई. कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए बनारसी दल द्वारा हिंदी गायन एवं मेरी आवाज मेरी पहचान द्वारा नागपुरी हिंदी गायन की प्रस्तुति की गई समापन को लेकर खादी बोर्ड, उद्योग विभाग एवं ग्रामीण विभाग द्वारा विशेष तौर पर तैयारी की गई है.





