Jamshedpur

ईचागढ़ में हमने विकास की लंबी लकीर खींची है- अरविंद सिंह

Jamshedpur : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने चांडिल चिलगु के दोनों पंचायत के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भुइयांडीह में अपने समर्थकों के साथ सोमवार को बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि हमने ईचागढ़ में विकास की लंबी लकीर खीची है. जनता के सहयोग से ईचागढ़ को अपने पसीने से सींचा है. राजनीतिक नेता तो आते और जाते रहेंगे, लेकिन आज उन्हें पहचानने की जरूरत है. आज जनता को जितने की जरूरत है.

ईचागढ़ से बनी है मेरी वजूद

अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि आज जो मेरी वजूद है वह ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से ही बनी है. हम ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शांति चाहते हैं और शांति के लिये एक अभिभावक की कमी है. वर्तमान में ईचागढ़ को सजाने और संवारने की जरूरत है. अपने समर्थकों से कहा कि वे उनके हर सुख-दुख में साथ रहेंगे.

बैठक में ये थे मौजूद

चांडिल के भुइयांडीह (करनीडीह) में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतिजे अंकुर सिंह के अलावा महावीर गोप, कामदेव दास, विवेक गोप, रवींद्र नाथ तंतुबाई, सूरज सिंह, आनंद सिंह, देव गोराई, विभुति भूषण गोप समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने अवैध खनन मामले में ईडी के गवाह मुंगेरी यादव को शाम 5 बजे तक रिहा करने का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button