JharkhandRanchi

पार्टी से ही हम हैं, सभी मिलकर काम करें: हेमंत

जिला अध्यक्षों व सचिवों को कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त की नसीहत

 Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की बैठक आज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई. बैठक में मौजूद सारे जिला अध्यक्षों से सोरेन ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना की जिले में वस्तुस्थिति पर जानकारी ली.  साथ ही उसको धरातल पर उतारने और अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने की बात कही.

बैठक में पार्टी-संगठन को पंचायत स्तर से जिला स्तर तक कैसे मजबूत बनाया जाय,इसपर भी विस्तार से चर्चा की गई.  पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सोरेन ने कहा कि पार्टी में मजबूती कैसे आये इसपर सभी को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने सभी को टास्क भी दिया.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में तेजी से बढ़ रही ठिठुरन, 48 घंटे में 5 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

कोविड-19 को लेकर टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा हुई

बैठक में कोविड 19 के दौरान  जिला समिति द्वारा किये गए जनहित के कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही कोविड 19 टीकाकरण के जिला में सफल क्रियान्वयन के लिए किये गए कार्यों की जानकारी भी ली.

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केन्द्रीय प्रवक्ता अभिषेक प्रसाद पिंटू, जिलाध्यक्ष  रामदास सोरेन, भूषण तिर्की, मुस्ताक आलम, विनोद किस्कू, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, पंकज प्रजापति, रमेश टुडू, शम्भू लाल यादव, लाल मोती नाथ शाहदेव, जुबेर अहमद, मोज़म्मिल अहमद सहित कई जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें – रामगढ़ : जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा

Related Articles

Back to top button