Jamshedpur

“हम मधु कोड़ा के आदमी हैं, फ्लैट तो खाली करना ही पड़ेगा”

कदमा भाटिया बस्ती एसएस टावर में रहने वाले 7 फ्लैटवासियों को पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर दी जा रही धमकी

Jamshedpur : कदमा भाटिया बस्ती स्थित एसएस टावर के 7 फ्लैट में रहनेवाले लोग एक सप्ताह से फ्लैट को लेकर खासा परेशान हैं. कुछ दबंगों ने तो खुद को पूर्व सीएम मधु कोड़ा का आदमी बताकर उन्हें धमकाया और कहा कि फ्लैट उनके नाम पर है. ऐसे में उन्हें हर हाल में खाली करके जाना होगा. मधु कोड़ा के नाम से भयभीत फ्लैट के लोग शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और सिटी एसपी से न्याय की गुहार लगायी है.

किसी के पास फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं

जो लोग भी पैसा चुका कर इन फ्लैटों में रह रहे हैं, उन्हें फ्लैट की रजिस्ट्री तक नहीं की गयी है. ऐसे में फ्लैट के लोगों के पास किसी तरह का आधार भी नहीं बन रहा है. फ्लैट में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने रजिस्ट्री की रकम बिल्डर को दे दी है, लेकिन वह आज-कल की बात कहकर उन्हें टरकाता रहा है.

दबंगों ने कहा – उनके नाम है रजिस्ट्री

जो दबंग खुद को मधु कोड़ा का आदमी बता रहे हैं, उनके पास रजिस्ट्री के कागजात भी हैं. ऐसे में यह पूरा मामला पुलिस-प्रशासन के लिए भी पेचीदा हो गया है. अब समय ही बतायेगा किसका पलड़ा भारी होगा.

11 साल पहले खरीदा था फ्लैट

फ्लैट के लोगों का कहना है कि उन्होंने 11 साल पहले बिल्डर संजय गुप्ता से फ्लैट खरीदा. बिल्डर ने तीन साल में फ्लैट देने का एग्रीमेंट किया था. काम पूरा नहीं होने पर वे लोगों ने ही निर्माणाधीन फ्लैट को किसी तरह से रहने लायक बनाकर रहने लगे.

इसे भी पढ़ें- कांड्रा से लापता व्यवसायी पुत्र मनीष अग्रवाल के चाचा से मांगी पांच लाख फिरौती, दो को भेजा जेल

Related Articles

Back to top button