JharkhandRanchi

#WaterCrisis: 16 अप्रैल से धुर्वा डैम से पानी की होगी राशनिंग, मानसून आने तक हफ्ते में दो दिन सप्लाइ नहीं

Ranchi: हटिया डैम से अब गुरुवार (16 अप्रैल) से पानी की राशनिंग शुरू होगी. मॉनसून आने तक हर सप्ताह प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को जलापूर्ति इस डैम से नहीं की जायेगी.

इन दोनों दिनों के अलावा मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार तथा रविवार को पूर्ववत जलापूर्ति सुविधा बनी रहेगी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल (हटिया, रांची) ने इस संबंध में सोमवार को सूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें : रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !

पिछले साल की तुलना में 10 फीट तक कम हुआ है पानी

वर्ष 2019 में मॉनसून के दौरान कम बारिश होने से इस साल हटिया डैम में पानी का लेवल घटा है. हटिया डैम के जलागम क्षेत्र में इस साल पिछले साल की तुलना में 10 फीट कम पानी है.

इस अवस्था में मॉनसून आने तक सातों दिन वाटर सप्लाई जारी रखना पेयजल विभाग के लिए कठिन हो गया है. इन्हीं कारणों से 11 अप्रैल को रांची नगर निगम के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि 16 अप्रैल से डैम से पानी की राशनिंग शुरू की जाये.

डोरंडा से लेकर एचईसी का एरिया होगा प्रभावित

एग्जिक्यूटिव इंजीनियर रेयाज आलम के अनुसार हटिया डैम से दो दिन छोड़कर बाकी दिनों में पूर्व की तरह जलापूर्ति सुविधा लोगों को मिलती रहेगी.

जलापूर्ति कटौती से इसके डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को मॉनसून आने तक आंशिक परेशानी उठानी पड़ेगी. पानी की राशनिंग से एचइसी के सम्पूर्ण आवासीय क्षेत्रों के अलावा हटिया रेलवे स्टेशन, रांची एअरपोर्ट, हवाई नगर, बिरसा चौक से लेकर दर्जी मोहल्ला, डोरंडा के लोग प्रभावित होंगे.

इसे भी पढ़ें : #Dhanbad के पीएमसीएच में शुरू हुई कोरोना की जांच, अब राज्य में तीन जगह होगी जांच 

2011 से शुरू हुई थी पानी की राशनिंग

हटिया डैम से सबसे पहले 2011 में पानी की राशनिंग की शुरू हुई थी. मॉनसून में भरपूर बारिश नहीं होने से डैम में पानी का संकट इसके बाद के सालों में भी दिखा था.

2016 में भी पेयजल विभाग को पानी के राशनिंग की योजना बनानी पड़ी थी. पिछले साल भी कम हुई बारिश के कारण हटिया से डोरंडा तक के लोगों को पानी के राशनिंग से जूझना है.

इसे भी पढ़ें : #Palamu: बेड़ियों में जकड़ा रहता है जीतन सिंह, गरीबी के कारण नहीं हो पा रहा इलाज, सरकार से मदद की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button