Jamshedpur

मुसाबनी : आजसू के जिला प्रधान सचिव बनाये गये बुद्धेश्वर मुर्मू

Musabani : रांची आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने पूरे झारखंड के सभी जिलों के जिला कमेटी की घोषणा कर दी है. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की भी घोषणा की गयी है. इसमें मुसाबनी अंश 19 के जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू को जिला प्रधान सचिव बनाया गया है. जिला अध्यक्ष के रूप में कन्हैया सिंह, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में फनी भूषण महतो बनाये गए हैं.  बुद्धेश्वर मुर्मू की आजसू पार्टी में सक्रियता को देखते हुए से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने उनपर विश्वास जताते हुए उन्हें  आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव के पद से नवाजा गया है.  बुद्धेश्वर मुर्मू झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के समय से ही आजसू में सक्रिय हैं. बुद्धेश्वर मुर्मू को जिला का प्रधान सचिव बनाए जाने पर मुसाबनी, घाटशिला, धालभूमगढ़, गुड़ाबांधा, डूमुरिया आदि के आजसू कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें- जादूगोड़ा : यूसील नरवा कॉलोनी में युवती ने लगायी फांसी

 

 

Related Articles

Back to top button