
Chatra: अरुणाचल प्रदेश के अवैध अंग्रेजी शराब से लदे वैगन आर कार को चतरा पुलिस ने जब्त किया है. इंटरस्टेट शराब माफियाओं व तस्करों पर पुलिसिया नकेल को लेकर यह कार्रवाई की गई है. मिली जानकारी के अनुसार जिले के एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है. थाना प्रभारी सनोज चौधरी व सशस्त्र बल की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान केदली पुल के समीप से गाड़ी जब्त की गई, मौके से कार में सवार शराब तस्कर गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहे. जब्त कार से बरामद शराब की खेप पर अरुणाचल प्रदेश सरकार का स्टिकर लगा हुआ है. बरामद शराब में 14 पेटी में बंद 375 एमएल का 336 बोतल गोल्डेन जुबली व्हिस्की है. आशंका जताई जा रही है बरामद शराब चतरा से तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इसे बरामद कर लिया. फिलहाल पुलिस तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुट गई है. इस संबंध में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने मामले की पुष्टि की है.
इसे भी पढ़ें: चतरा से दो कंटेनर में लोड अवैध पशु जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार




