
Jamshedpur : शहर में शनिवार से ठंड बढ़ेगी. अगले सात दिन तक कोहरा भी परेशान करेगा. शुक्रवार की सुबह में भी कोहरा देखने को मिला. शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शुक्रवार को आसमान में बादल छाये रहे. शनिवार को भी स्थिति यथावत रहेगी. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसंबर से शहर के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जायेगी. अगले 12 घंटे के अंदर तापमान में दो डिग्री व 40 घंटे के अंदर चार डिग्री गिरावट दर्ज की जायेगी. इससे शहर में ठंड बढ़ेगी. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. इस सप्ताह का सबसे ठंडा दिन 14 दिसंबर को होगा. उस दिन न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें – Exclusive : पहला साल पूरा करने के पहले ही जिला परिवहन कार्यालय में पड़ गयी भ्रष्टाचार की दरार




