
Ranchi: विश्वंभर फाउंडेशन की ओर से शनिवार को उमंग, उल्लास के साथ मकर संक्रांति का आनंद लिया गया. इस दौरान भगवती पार्वती मेंशन, हरमू (रांची) परिसर स्थित कैंपस में इको फ्रेंडली बैडमिंटन मैच का भी आयोजन हुआ. इसमें युगल प्रतिस्पर्धा के मैच खेले गये जिसमें चार टीमों ने भागीदारी की. एक टीम में प्रदीप चौधरी, अमित जबकि दूसरी टीम सतीश चंद्र मिश्र और आशुतोष झा थे. इसके अलावा विनोदानंद झा और उपेंद्र झा के अलावा वीरेंद्र कुमार और अभय चौधरी अलग अलग टीमों से जोड़ीदार बने. मैच का विधिवत उद्घाटन वार्ड 26 के पार्षद अरुण झा एवं वार्ड 25 के पार्षद अर्जुन राम प्रजापति ने किया. फाइनल मैच में विनोदानंद झा एवं उपेंद्र झा की जोड़ी विजेता बनी जबकि वीरेंद्र कुमार झा एवं अभय चौधरी की जोड़ी उपविजेता बनी. विशिष्ट अतिथि के रूप उद्योगपति गोपालानंद झा, नवीन कुमार झा, राजेश झा एवं शिक्षक अमरनाथ झा ने सभी खिलाड़ियों को संयुक्त रुप से पुरस्कार वितरित किया. अमित को प्लेयर ऑफ द इवेंट का पुरस्कार दिया गया. अविजित खिलाड़ियों को भी सांत्वना पुरस्कार मिला. कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वंभर फॉउंडेशन के सचिव नवीन, बिनोदानंद झा बुबुजी, मनोज कुमार झा, दयानन्द कुमार, राधेश्याम यादव, मृत्युंजय झा, कुंदन सिंह, इंद्रजीत यादव, गोपाल झा, पवन चौधरी, उपेंद्र झा, किशोर झा, सुबोध कुमार समेत अनेकों का सहयोग रहा. मैच के बाद सभी लोगों ने मकर संक्राति के मौके पर मिथिला के प्रसिद्ध भोजन दही, चुड़ा, तिलकुट, तीमन, अचार संग अमावट का भरपूर आनंद लिया.
इसे भी पढ़ें: कर्नल बीके सिंह अब हुए भाजपाई, दीपक प्रकाश ने कहा- केंद्र की योजनाओं का जन जन तक होगा प्रचार




