NEWS

31,54,500 रुपये की वापसी के लिए विश्रामपुर बीडीओ ने दस पंचायतों के मुखिया के नाम जारी किया पत्र

Ranchi : विकास योजनाओं में राज्य में अधिकारियों से लेकर पंचायत स्तर तक में फर्जीवाड़ा किया जाता है. लेकिन अगर अधिकारियों की ओर से राशि वापसी का आदेश जारी किया जाये तो इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता. पलामू स्थित विश्रामपूर पंचायत में भी पिछले दिनों कुछ ऐसा ही हुआ.

प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्रामपूर की ओर से सोलर स्ट्रीट लाइट लगने के बाद शेष राशि वापस मांगी गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से यह पत्र 18 जनवरी को जारी किया गया. पत्र में जिक्र किया गया है कि राज्य सरकार के आदेश अनुसार पंचायतों में लगाये गये सोलर स्ट्रीट लाइट की अतिरिक्त खर्च राशि वापस की जानी है.

इन पंचायतों में 13वें और 14वें वित्त आयोग की राशि से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाये गये हैं. जिनकी कुल संख्या 203 है. इसमें से 101 स्ट्रीट लाइट 13वें वित्त आयोग से और 102 स्ट्रीट लाइट 14वें वित्त आयोग से लगाये गये. कुल खर्च 59,10,000 किया गया. कुल 31,54,500 रुपये को लौटाना है.

इसे भी पढ़ेंः फर्जी दस्तावेज पर आयरन ओर ढुलाई की जांच 11 वर्षो से लंबित, हाइकोर्ट ने चाइबासा एसपी को किया तलब

एक सप्ताह के भीतर लौटानी थी राशि

प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में निर्देश के अनुसार मुखिया और पंचायत सचिव को उक्त राशि एक सप्ताह में प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में जमा करनी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के किसी भी मुखिया की ओर से अब तक राशि जमा नहीं की गयी है.

जारी पत्र में राशि जमा करने के साथ ही नाजिर रसीद लेने का निर्देश दिया गया. साथ ही जो मुखिया या पंचायत सचिव राशि जमा नहीं करते उन पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात की गयी है. फिलहाल न ही किसी मुखिया या पंचायत सचिव ने राशि लौटायी है और न ही प्राथमिकी किये जाने की सूचना है.

इसे भी पढ़ेंः प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगी RU में नियुक्ति, सिडिंकेट की बैठक में लगी मुहर

किस पंचायत से कितनी राशि वापस की जानी है

 

पंचायत

का नाम

सोलर स्ट्रीटलाइट

की संख्या

खर्च राशिवापस की जाने

वाली राशि

सिंगसिंगी26910000429000
बधमनवा16560000264000
घासीदाग351225000577500
केतातकला20700000330000
गुरहाकला20700000330000
तोलरा22770000363000
लालगढ़10350000165000
गुरी16560000264000
भंडार13455000214500
पंजरीकला25680000217500

 

इसे भी पढ़ेंः गांधी का पुतला – असगर वजाहत – 10 छोटी कहानियां

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button